कांकेर. वन विभाग के रेंजर कृष्णा इरघट ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक कोरर वन परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर कृष्णा इरघट ने गुरुवार को अपने शासकीय आवास में अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन राजधानी पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. फिलहाल आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है. वन विभाग के आला अधिकारियों ने मामले में जांच की बात कही है.
https://वॉटरप्रूफ इलेक्ट्रिक स्कूटर Okaya Faast F3 लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 125 किमी
कांकेर जिला अस्पताल में जब रेंजर को इलाज के लिए लाया गया, तब वन विभाग के सीसीएफ, डीएफओ आलोक वाजपेयी समेत अन्य रेंजर भी वहां पहुंचे. रात में उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर्स ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन धमतरी के पास उनकी मौत हो गई. इस पूरे मामले में वन विभाग और पुलिस जांच की बात कह रही है. फिलहाल रेंजर की आत्महत्या करने के कारण साफ नहीं हो सके हैं. उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया है.







