नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की भारत में राजनीतिक दलों को फंडिंग करके लोकतांत्रक ढ़ंग से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना चाहता है. उन्होंने इस संबंध देश के नागरिकों से अपील की. उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस, उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोरोस ने ऐलान किया है कि वो पीएम मोदी को अपने अटैक का मेन प्वाइंट बनाएंगे.
https://चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा
उन्होंने बताया कि सोरोस ने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के जरिए एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगा जो हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि उसके फायदे के लिए काम करेगा. स्मृति ने अपील करते हुए कहा कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे, यह भारत पर हमला है और इस हमले का जवाब हर भारतीय को मुंहतोड़ तरीके से देना चाहिए. आज जॉर्ज सोरोस को हम एकसुर में यह जवाब दें कि लोकतांत्रिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और हमारे प्रधानमंत्री ऐसे गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे. उन्होंने कहा कि हमने पहले भी विदेशी ताकतों को हराया है और हम आगे बी विदेशी ताकतों को हराएंगे.









