नई दिल्ली. Ford ने अपनी Freestyle Flair एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है. फ्रीस्टाइल का यह नया मॉडल पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 7.69 लाख और 8.79 लाख रुपए है. फोर्ड फ्रीस्टाइल के पूरे एक्सटीरियर और इंटीरियर पर रेड-ब्लैक थीम दी गई है. फ्रीस्टाइल फ्लेयर एडीशन में ब्लैक ग्रिल, ब्लैक अंडरबॉडी क्लैडिंग और रेड फॉक्स-स्किड प्लेट्स हैं. कार ब्लैक-रेड आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, रेड रूफ रेल्स के साथ ब्लैक रूफ और नए डिजाइन वाले ब्लैक अलॉय वील्ज के साथ आई है. फोर्ड फ्रीस्टाइल फ्लेयर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 95 bhp की पावर और 120 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
http://टैक्स सिस्टम में सुधार, पीएम मोदी ने लॉन्च किया ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन प्लेटफॉर्म
इसके अलावा कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन है, जो 99 bhp की पावर और 215 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है. फ्रीस्टाइल फ्लेयर में सात इंच का टचस्क्रीन, स्वचालित हेडलैंप, स्वचालित वाइपर, पीछे की तरफ पार्किंग कैमरा, रिमोट से सेंट्रल लॉकिंग और स्वचालित एयर कंडीशनर इत्यादि कई फीचर उपलब्ध हैं. सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग्स के साथ इंटेलिजेंट ऐक्टिव रोलओवर प्रिवेंशन और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल समेत अन्य फीचर मिलते हैं.
http://शराब दुकान में लाखों की लूट, गार्ड से मारपीट कर लॉकर उखाड़ ले गए बदमाश










