आरंग. गुरुवार तड़के बदमाशों ने शराब दुकान से लाखों रुपए लूट लिए. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक आरंग क्षेत्र के कुल्लू गांव स्थित शराब दुकान में गुरुवार तड़के करीब 3-4 बजे तीन बदमाश घुस आए. उस समय दुकान की सुरक्षा में दो गार्ड अंदर ही सो रहे थे. बदमाशों ने दोनों गार्डों को जमकर पीटा और फिर बंधक बना लिया. इसके बाद दीवार में लगे लॉकर को उखाड़ लिया और अपने साथ लेकर भाग निकले. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि लॉकर में करीब 10 लाख रुपए थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 66999 नए मामले, 942 की मौत
लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण
रायपुर. राज्य शासन की मंशानुरूप ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय पर शत-प्रतिशत निराकरण किया गया. विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के अंतर्गत माह जुलाई 2020 में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 203 और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 482 आवेदन प्राप्त हुए थे. रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत लोक सेवा गारंटी के कुल 685 प्रकरणों का समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण किया गया.
निराकृत प्रकरणों में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बीजापुर-सुकमा और बिलासपुर एक-एक, बालोद और बस्तर जिला 2-2, दंतेवाड़ा-रायपुर-सूरजपुर-धमतरी-दुर्ग-रायपुर और गरियाबंद 3-3, कांकेर 5, कोरिया 7, कोरबा 10, सरगुजा 13, कवर्धा 14, बलौदाबाजार 19, जांजगीर-चांपा 45 तथा जशपुर जिले के 65 प्रकरण शामिल हैं. इसी प्रकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद और बेमेतरा जिले में एक-एक, बलरामपुर-नारायणपुर और सुकमा के 3-3, गरियाबंद के 4, बिलासपुर-दंतेवाड़ा-बस्तर और सरगुजा के 7-7, बीजापुर के 9, राजनांदगांव के 10, धमतरी के 11, जशपुर और रायपुर के 13-13, सूरजपुर के 15, महासमुंद के 16, दुर्ग के 17, कोरबा के 20, कोण्डागांव 21, बलौदाबाजार के 27, कवर्धा के 33, कांकेर के 44, रायगढ़ के 51 तथा जांजगीर-चांपा जिले के 60 प्रकरण शामिल हैं.
http://VIDEO : मां ने बेटे से कहा- ‘दुआ करो 15 तारीख से स्कूल खुल जाएं’, सुनते ही रोने लगा बच्चा
छुट्टी पर थे डॉक्टर, विधायक ने ऑपरेशन कर महिला की कराई डिलीवरी https://t.co/gNV6suFJVW
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 12, 2020







