नई दिल्ली. राजस्थान के भरतपुर जिले में एक महिला फिजिकल टीचर को छात्रा से प्यार हो गया. प्यार की खातिर अपना जेंडर चेंज करा लिया और लड़की से लड़का बनकर स्कूल की छात्रा से शादी कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिजिकल टीचर मीरा डीग उपखंड के मोती का नगला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत थी. मीरा को अपने ही स्कूल की स्टूडेंट कल्पना से प्यार हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा कि मीरा ने अपना जेंडर चेंज कराकर लड़का बन गई और अपनी स्टूडेंट कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी कर ली. जेंडर चेंज करा कर मीरा से आरव बने दूल्हा ने बताया कि मैं सरकारी स्कूल मे फिजिकल टीचर हूं. उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी.
https://सोशल मीडिया पर छाया सपना चौधरी का डांस वीडियो
उसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था. उन्होंने बताया कि मैं शुरू से ही जेंडर चेंज कराना चाहता था. यूट्यूब के जरिए मुझे पता लगा की दिल्ली में एक डॉक्टर है जो जेंडर चेंज करने की सर्जरी करते हैं. मैं वहां गया और अपना इलाज कराया, 2019 से इलाज शुरू हुआ और लास्ट सर्जरी 2021 में हुई. मैंने अपना जेंडर चेंज करा लिया और अपनी स्टूडेंट कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी कर ली है. दुल्हन कल्पना ने बताया कि मेरे स्कूल में फिजिकल टीचर थी मीरा जिन्होंने मुझे 10वीं कक्षा से ही खेल खिलाया है. मेरा खेल कबड्डी है और आज मैं जो भी हूं मेरे पति बने आरव की वजह से ही हूं. कल्पना का कहना है कि मैं शुरू से ही इनको चाहती थी और अगर यह अपनी सर्जरी नहीं भी कराते तो भी मैं इनके साथ शादी करने को तैयार थी.
https://जस्टिस चंद्रचूड़ बने 50वें CJI, दो साल का होगा कार्यकाल









