আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 4 महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Published on: October 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वाराणसी के पांडेयपुर चौराहा स्थित एक कांप्लेक्स में शनिवार रात को छापेमारी कर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया. एसीपी सारनाथ अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मौके से चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया. जबकि संचालक पुलिस को देखकर भाग निकला. उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है. टकटकपुर निवासी शुभम पांडेय उर्फ सचिन पांडेयपुर चौराहा स्थित दुर्गा कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्पा सेंटर चलाता था. स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित कर रहा था.

https://तेज रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवात सितरंग, भारी बारिश की चेतावनी

एसीपी सारनाथ अमित श्रीवास्तव लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस टीम के साथ शनिवार रात छापा मारा. पुलिस ने स्पा सेंटर का दरवाजा खुलवाया. पुलिस को देखते ही शुभम भाग निकला. भीतर चार केबिन बनाए गए थे. जिनमें से चार महिलाएं व हुकुलगंज तकिया निवासी विकास कुमार राही को पकड़ा गया. पुलिस को मौके से शक्तिवर्धक दवाएं व आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं. पकड़ी गईं महिलाओं के पास से सात मोबाइल, 11400 रुपए बरामद हुए. सेंटर सील कर दिया गया. गिरफ्तार महिलाओं में एक आरा, एक बक्सर व एक सोनभद्र की है. जबकि एक महिला कबीरचौरा की रहने वाली है. ये रोहनिया और चांदपुर में किराए पर रहती थीं.

https://अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने खड़गे को जोगी का पत्र

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now