আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘लाइगर’ का पहला गाना रिलीज, विजय-अनन्या जबरदस्त डांस करते आए नजर

Published on: July 12, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ का पहला गाना ‘अकड़ी पकड़ी‘ रिलीज हो गया है. इस गाने में दोनों स्टार्स जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. विजय और अनन्या का यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. गाने को सुनने के बाद आप भी झूमने से खुद को नहीं रोक पाएंगे. इस गाने को मोहसिन शेख और अजीम दायनी ने लिखा है. सिंगर देव नेगी, पावनि पांडे और लिजो जॉर्ज ने गाया है. वीडियो की बात करें तो इसमें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को कहीं से भागते हुए देखा जा सकता है. दोनों एक खूबसूरत लोकेशन पर पहुंचते हैं, जहां नाच-गाने की शुरुआत होती है. विजय और अनन्या को एक दूसरे से प्यार हो गया है. दोनों गाने में रोमांस के साथ-साथ मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं.

https://दिल्ली-मुंबई के बीच होगा इलेक्ट्रिक राजमार्ग का निर्माण, गडकरी ने दी जानकारी

गाने में विजय देवरकोंडा का अंदाज देखने लायक है. विजय जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके स्टेप्स आपके होश उड़ा देंगे. विजय, अनन्या को छेड़ते भी दिख रहे हैं. वीडियो के अंत में विजय और अनन्या एक दूसरे को किस करते भी नजर आ रहे हैं. लाइगर एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. इसी फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इसमें विजय देवरकोंडा MMA आर्टिस्ट का रोल निभा रहे हैं. फिल्म में फेमस प्रोफेशनल बॉक्सर माइक टाइसन उनके कोच का रोल निभाते नजर आएंगे. फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://मनमाना किराया वसूली, कंडक्टर बोला- आरटीओ हमारा क्या बिगाड़ सकता है, मंत्री से भी शिकायत कर देख लो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now