नई दिल्ली. केंद्र सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच एक इलेक्ट्रिक राजमार्ग बनाने की योजना बना रही है. ये बात केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को हाइड्रॉलिक ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. इलेक्ट्रिक राजमार्ग आमतौर पर ऐसी सड़क होती है जिस पर चलने वाले वाहनों को बिजली की आपूर्ति की जाती है. यह बिजली सड़क के ऊपर लगे तारों से वाहन तक पहुंचाई जाती है. उन्होंने इस योजना का अधिक ब्योरा न देते हुए कहा कि आप ट्रॉलीबस की तरह ट्रॉलीट्रक भी चला सकते हैं.
गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सभी जिलों को चार लेन वाली सड़कों से जोड़ने का फैसला लिया है. सरकार 2.5 लाख करोड़ रुपए मूल्य की सुरंगों का भी निर्माण कर रही है. राज्यों के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में भ्रष्टाचार को कम करने के लिए सभी सेवाओं को डिजिटल करने की जरूरत है. बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का काम 70% पूरा हो गया है, जिसमें अब केवल 30% का काम बाकी है. कायर्क्रम के दौरान उन्होंने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के प्रोग्रेस को लेकर जानकारी शेयर करते हुए इसका जिक्र किया.
https://छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी









