আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहुल जी… कृषि विधेयक को कूड़ेदान में फेंकने लायक पहले अपनी पार्टी की हैसियत तो बना लीजिए

Published on: October 6, 2020
---Advertisement---

बागबाहरा. पूर्व जनपद अध्यक्ष नरेन्द्र चंद्राकर ने राहुल गांधी के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें उन्होने कांग्रेस के शासन में आने पर कृषि विधेयकों को कचरे के डिब्बे में फेंकने की बात कही थी. श्री चंद्राकर ने कहा कि श्री गांधी का ऐसा कहना मुंगेरीलाल के दिन में सपने देखने के समान हैं. सौ वर्षों से भी पुरानी और लगभग 60 वर्षों तक देश में एकछत्र शासन करने वाली कांग्रेस की आज स्थिति यह है कि वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने लायक संख्या भी नहीं ला पाए ऐसा अवसर देश में पहली बार आया है.

http://अवैध रेत खनन में कार्रवाई नहीं, चार सरपंचों को हटाने धारा 40 की नोटिस

उन्होने कहा कि देश के अधिकांश राज्य में वर्षों तक एकछत्र राज करने वाली काँग्रेस गिनती के चार-पांच राज्य में सिमट कर रह गई हैं. नेता और नेतृत्वविहीन काँग्रेस अब अपनी जमीन बचाने कहीं ठाकरे को, तो कही अखिलेश को, तो कहीं लालू यादव को समर्थन देने के लिए मजबूर हो गई है. उन्होने कहा कि राहुल जी किसी भी विधेयक को कचरे के डिब्बे में फेंकने के लिए 273 का आकड़ा पार करना पड़ेगा, जबकि देश की राजनीति अब काँग्रेसमुक्त भारत की ओर बढ़ रही है. यह आप भी भली भांति जानते हैं और समझ भी रहे हैं.

http://फसल खराब होने पर किसान ने की खुदकुशी, गृहमंत्री ने की परिजनों से मुलाकात



मुद्दा विहीन राजनीति करने वाली काँग्रेस के लिए अब आत्मचिंतन करने का समय आ गया है, कि वे ऐसी स्थिति में कही आने वाले चुनाव में इकाई संख्या तक ही सिमट कर न रह जाए. श्री चंद्राकर ने कहा कि किसानों और जनता को दिग्रभमित करने के बजाय राहुल पहले अपने और अपनी पार्टी की जनता के बीच साख बनाए वर्ना आपकी बातों का जनता मजाक ही  उड़ाते ही रहेगी और वह दिन भी दूर नहीं जब काँग्रेस को चुनाव आयोग राष्ट्रीय पार्टी न मानते हुए क्षेत्रीय पार्टी की मान्यता देने के लिए विवश हो जाए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now