আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फसल खराब होने पर किसान ने की खुदकुशी, गृहमंत्री ने की परिजनों से मुलाकात

Published on: October 5, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से सोमवार को दुर्ग जिले के ग्राम मतरोडीह में हुई किसान की मृत्यु की दुखद घटना के संबंध में चर्चा की और घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने गृह मंत्री को मृत कृषक के परिवारजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने कहा. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस घटना पर शोकाकुल कृषक के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग जिले के ग्राम मतरोडीह (मचांदूर) पहुंच कर मृत कृषक दुर्गेश निषाद के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. गृह मंत्री श्री साहू ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृत कृषक दुर्गेश निषाद के पिता और भाई को हर संभव सहायता देने की बात कही. उन्होंने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की.

http://हाथरस कांड और पुलिस अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस का मौन सत्याग्रह


श्री साहू को दुर्गेश निषाद के पिता ने बताया कि कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद भी फसल खराब होने पर उनका पुत्र दुर्गेश काफी दुखी और परेशान था. दुर्गेश को उनके पिता ने स्वयं परेशान नहीं होने की समझाईश दी थी और कहा था कि इस नुकसान की हम सब परिवारजन भरपाई कर लेंगे, लेकिन उसने यह दुखद कदम उठा लिया. दुर्गेश के पिता ने गृह मंत्री को यह भी बताया कि दुर्गेश के पास स्वयं की डेढ़ एकड़ जमीन है. इसके अलावा उसने रेग में जमीन भी लेता था. गृहमंत्री ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र का सर्वे कर फसल में लगी बीमारी का पता लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यदि कोई नई बीमारी फसल में लगी है तो इसके लिए किसानों को सामयिक सलाह दी जाए और दवा एवं उपचार के बारे में बताया जाए.

http://महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में तत्परता से करें कार्रवाई, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीजीपी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now