नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘लव जिहाद’ के आरोप में नए कानून के तहत पहली एफआईआर दर्ज की गई है. देवरनिया के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनकी बेटी से पढ़ाई के दौरान गांव निवासी उवैस अहमद ने दोस्ती कर ली. अब वह बेटी पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है. उन्होंने कई बार उवैस को समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माना. पुलिस के मुताबिक लव जिहाद के आरोप में बरेली के थाना देवरनिया में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी पर जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल आरोपी घर से फरार है. प्रभारी एसएसपी ने इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिकता से आरोपी की गिरफ्तारी की जाए.
http://IED ब्लॉस्ट में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, 9 जवान घायल
अफगानिस्तान में हुए कार धमाके में 26 सुरक्षाबलों की मौत
नई दिल्ली. अफगानिस्तान में एक कार धमाके में 26 अफगान सुरक्षाबलों की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, इस धमाके में 26 जवानों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में जवानों पर हुआ यह सबसे बड़ा अटैक है. सुरक्षाबलों पर यह हमला गजनी के पूर्वी प्रांत में हुआ.
http://घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करना चाहते हैं बाधित : सेना प्रमुख









