আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

CRPF हवलदार के घर में लगी आग, 13 साल की बच्ची की जलने से मौत

Published on: November 10, 2021
---Advertisement---

रायपुर. CRPF हवलदार के घर में आग लगने से उसकी 13 साल की बेटी की जिंदा जलने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लॉक-11 स्थित एक फ्लैट में सीआरपीएफ में पदस्थ हवलदार राकेश सिंह का परिवार रहता है. बुधवार सुबह 3-4 बजे के बीच घर के एक कमरे में आग लग गई. उसमें घिरकर हवलदार की 13 साल की बेटी की मौत हो गई. हादसे के वक्त कमरे में बच्ची अकेली सो रही थी. उसकी मां, एक और बेटी और बेटे के साथ बगल के कमरे में सोईं थीं. उसके पिता ड्यूटी पर गए थे. घटना की सूचना पर पहुंची खम्हारडीह पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. घर को सील कर दिया गया है. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक इसे शॉर्ट शर्किट से हुआ हादसा बताया जा रहा है. पुलिस अभी घटना को संदिग्ध मान रही है.

https://नवाब मलिक बोले- हजारों करोड़ की उगाही में शामिल हैं फडणवीस, अंडरवर्ल्ड के लोगों को बड़े पदों पर बिठाया

नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 112 करोड़ रुपए स्वीकृत

रायपुर. जनसामान्य से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भिलाई-चरोदा, रिसाली, बीरगांव सहित अन्य नगरीय निकायों के लिए कुल 112 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं. स्वीकृत राशि में नगर पालिक निगम बीरगांव नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम रिसाली के लिए 10.10 करोड़ रुपए, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा हेतु 39 करोड़ रुपए और नगर पालिका परिषद जामुल, खैरागढ़, सारंगढ़, बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर चरचा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ प्रति निकाय के मान से कुल 25 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसी तरह नगर पंचायत मारो, कोटा, भैरमगढ, भोपालपटनम, नरहरपुर एवं प्रेमनगर को 3 करोड़ प्रति निकाय के मान से 18 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है.

https://रानू मंडल ने खाना बनाते हुए छेड़े जादुई सुर, दिल छू लेगा यह वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now