राजनांदगांव. खैरागढ़ में निकाय चुनाव के दौरान हुई तोड़फोड़ मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह के भांजे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. रिटर्निंग ऑफिसर की लिखित शिकायत के बाद इस मामले में 2 अलग-अलग एफआईआर शुक्रवार को खैरागढ़ थाने में दर्ज की गई है. इसमें एक एफआईआर पुलिस की ओर से है. दरअसल, खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी.20 वार्डों वाली इस पालिका में 10 पर भाजपा को जीत मिली, जबकि 9 कांग्रेस के खाते में गईं. वहीं, वार्ड-4 में टाई हो गया. दोनों ही प्रत्याशियों को 387 वोट मिले.
https://ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र अलर्ट, 10 राज्यों में भेजी जाएगी टीम
दोबारा गिनती हुई तो भाजपा उम्मीदवार कैलाश नागरे का एक वोट निरस्त हो गया. बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुमित टांडिया को विजयी घोषित कर दिया गया. कांग्रेस प्रत्याशी के जीत की घोषणा होते ही भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा. आरोप है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के साथ अन्य भाजपाई नारेबाजी करते हुए मतगणना केंद्र के अंदर घुस गए. उन्होंने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी. कुर्सियों को तोड़ दिया. बाद बाहर ही बैठ कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि रिटर्निग ऑफिसर ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है, जबकि पुलिस ने विक्रांत सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है.
https://सनी लियोनी के ‘मधुबन’ सॉन्ग पर विवाद, पुजारियों ने की बैन करने की मांग







