नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ IPC की धारा 188 और 294 के तहत केस दर्ज हुआ है. सिटी थाना ब्यावरा में कलेक्टर के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से कार्रवाई हुई है. पुलिस ने ब्यावरा के एसडीएम संदीप अष्ठाना की शिकायत पर केस दर्ज किया है.
http://निर्भया के दोषी फिर पहुंचे कोर्ट, तिहाड़ जेल प्रशासन पर लगाया ये आरोप
बुधवार को राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा में सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता बद्रीलाल यादव ने राजगढ़ कलेक्टर पर आपत्तिजनक बयान दिया था. उन्होने कहा था कि ‘मेरी बात को गलत मत समझना लेकिन एक बात मेरे मन मे आयी इसलिए बोल रहा हूं. कलेक्टर कांग्रेसियों को गोद में बिठाकर दूध पिलाती हैं और बीजेपी वालों को चांटा मारती हैं.’ बद्रीलाल यादव के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई थी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. वहीं आईएएस एसोसिएशन ने भी चीफ सेक्रेटरी को खत लिख महिला अफसरों पर की गई टिप्पणी को अशोभनीय बताया था.
http://भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में 6 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त









