আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पूर्व सीएम के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Published on: February 26, 2020
---Advertisement---

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मिन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को एफआईआर दर्ज की है. कार्रवाई से बचने के लिए पति-पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई, लेकिन उसे खारिज कर दिया था. दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता उचित शर्मा ने अमन सिंह व उनकी पत्नी के खिलाफ शासन में शिकायत की थी. इसमें अमन सिंह पर पद का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति, मनी लॉड्रिंग, फॉरेन इंवेस्टमेंट और चिप्स में तैनाती के दौरान अनियमिता बरतने के आरोप लगाए गए हैं. वहीं, उनकी पत्नी यास्मिन सिंह के खिलाफ उनकी संविदा नियुक्ति, इस दौरान जरूरत से ज्यादा भुगतान करने की शिकायत की गई. इसके बाद राज्य सरकार की ओर से इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी गई.

http://न्याय मांगने वालों से भी बर्बरता से पेश आ रही प्रदेश सरकार : भाजपा

28 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प

रायपुर. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर में 28 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा. इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र द्वारा 40 पदों पर भर्तियां की जाएगी. ऐसे आवेदक जिनकी वांछित योग्यता 12वीं उत्तीर्ण या स्नातक हो प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते है. प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए आवेदक अपने साथ समस्त शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र के साथ जाति, निवास, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथ बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ प्लेसमेंट के लिए निर्धारित स्थान एवं तिथि में उपस्थित हो सकते है.

http://अभाविप ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now