नई दिल्ली. ‘बाबा का ढाबा’ को फेमस करने वाले यू-ट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ दिल्ली की मालवीय नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत FIR दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस ने बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद की शिकायत के बाद जांच की और गौरव वासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. बता दें 31 अक्टूबर को कांता प्रसाद ने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में गौरव वासन के खिलाफ चीटिंग और फ्रॉड से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह हनुमान मंदिर मालवीय नगर मार्केट के सामने बाबा का ढाबा के नाम से एक स्टाल चला रहे हैं.
http://IPL 2020 : SRH ने RCB को 6 विकेट से हराया, क्वालिफायर-2 में DC से भिड़ेगी
अक्टूबर में गौरव वासन ने उनसे संपर्क किया और अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए उनके साथ एक वीडियो शूट किया. इसके बाद एक वीडियो शूट किया गया और गौरव वासन ने सोशल मीडिया पर वीडियो को अपने अकाउंट स्वाद ऑफिशियल के माध्यम से पोस्ट किया और जनता से अनुरोध किया कि वह कांता प्रसाद को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए पैसे दान करें. वीडियो वायरल हुआ और शिकायतकर्ता के अनुसार, गौरव ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार के सदस्यों के बैंक विवरण और दान के लिए मोबाइल नंबर साझा किए और भारी मात्रा में पैसा एकत्र किया और बाद में शिकायतकर्ता को धोखा दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और धारा 420 के FIR दर्ज किया.
http://‘समय सीमा में निर्माण कार्यों को करें पूरा, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई’









