नई दिल्ली. फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली. है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मां अस्मिता और बेटी श्रृष्टि ने सोमवार दोपहर मुंबई के सबअर्बन इलाके अंधेरी वेस्ट में अपने अपार्टमेंट में खुद को आग लगा ली. घटना के बारे में तब पता चला, जब पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को बुलाया. मां-बेटी को उसी शाम कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही मां को मृत घोषित कर दिया गया था. तो वहीं 70 फीसदी तक झुलसी बेटी ने अगले दिन ऐरोली नेशनल बर्न्स सेंटर में दम तोड़ दिया.
http://वृद्ध और महिला की संदिग्ध मौत, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ
पुलिस जांच में मालूम पड़ा है कि अस्मिता लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थीं और इसी से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी करने जैसा बड़ा कदम उठाया. वहीं उनकी बेटी श्रृष्टि अपनी मां की बीमारी का ट्रामा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने भी खुद को आग लगा ली. डीएन नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर भरत गायकवाड़ ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने दो अलग-अलग एक्सीडेंटल डेथ केस रजिस्टर्ड कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
http://बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण नहीं होगा डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि मेला










