पिथौरा. गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ के चलते स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे एक वृद्ध एवं एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई. बहरहाल, घटना की जानकारी के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दोनों मृतकों के स्क्रू नॉट एवं आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार का आदेश दिया है. आज सुबह ग्राम हरदी पिथौरा निवासी एक 30 वर्षीय महिला एवं कसडोल बया के ग्राम मेटकुला निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को श्वांस में तकलीफ के कारण स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. पर जांच एवं उपचार के पूर्व ही दोनों की मौत हो गई. इन मौतों को वैक्सीन लेने पहुंचे लोगों ने प्रत्यक्ष देखकर जानकारी दी. जानकारी मिलते ही नगर में हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है.
http://बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण नहीं होगा डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि मेला
कल पिथौरा में निकले थे 107 मरीज
ज्ञात हो कि बुधवार को कोरोना के टेस्ट में जिले के कुल 407 मरीजो में पिथौरा में मरीजों की संख्या 107 तक पहुंच गई. भारी संख्या में संक्रमण बढ़ने से क्षेत्र में दहशत भी बढ़ती जा रही है.
जांच रिपोर्ट के बाद मिलेगा मौत का कारण : बीएमओ
इधर, स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ डॉ तारा अग्रवाल ने दोनों मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि वे श्वांस में तकलीफ के कारण उपचार हेतु आए थे पर परीक्षण के पूर्व ही दोनों ने दम तोड़ दिया. दोनों ही मृतकों की मौत का कारण इनकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा. बहरहाल, कोविड नियमों के तहत दोनों के स्वाब सैम्पल आरटीपीसीआर जांच हेतु भेजे जा रहे हैं. इसके अलावा उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के अनुसार किए जाएंगे.
http://Citroen C5 Aircross SUV भारत में लॉन्च, धांसू फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार इंजन
बुखार, सांस में तकलीफ तुरंत जांच कराएं : एसडीएम
स्थानीय एसडीएम घटना की सूचना के तत्काल बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर दोनों मृतकों के अंतिम संस्कार कोविड नियमों के तहत करने हेतु निर्देशित करते हुए सभी से अपील की है कि शासकीय अस्पतालों में जांच और उच्च स्तर का उपचार निःशुल्क है. वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए कोरोना से बचाव हेतु सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचकर परीक्षण कराकर उपचार कराएं.
आइसोलेशन केंद्र जल्द प्रारंभ
एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मरीजों के उपचार हेतु लहरौद स्थित एकलव्य स्कूल को आइसोलेशन केंद्र बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिसे उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद तत्काल चालू कर दिया जाएगा.
http://नक्सली हमले के शहीदों पर लिखी फेसबुक पोस्ट, लेखिका गिरफ्तार
VIDEO : अनुष्का ने विराट को किया लिफ्ट, कोहली बोले- ओह तेरी https://t.co/9Qq1nCIPNy
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 7, 2021
Oppo F19 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://t.co/DV426FQMZA
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 7, 2021







