नई दिल्ली. अक्षय कुमार और नूपुर सेनन का बहुप्रतीक्षित गाना फिलहाल 2 मोहब्बत रिलीज हो गया है. ‘फिलहाल 2 मोहब्बत’ एक बार फिर से गाने में अक्षय कुमार और नूपुर सैनन का दर्द और प्यार से भरा रिश्ता देखने को मिल रहा है और इस बार भी गाने की हैपी एंडिंग नहीं होती है. गाने में अक्षय और नूपुर की कमाल की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है. दिल छू लेने वाले इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है. रिलीज के चंद घंटों के भीतर ही इस गाने ने तारीफें बटौरनी शुरू कर दी है.
http://वृद्धा का दावा- 8 साल से दिखाई नहीं दे रहा था, वैक्सीन लगने के बाद आने लगा नजर
‘फिलहाल 2 मोहब्बत’ को बी प्राक ने गाया है और इसके बोल जानी ने लिखे हैं. गाने को अरविंद खैरा ने डायरेक्ट किया है. देसी मेलोडीज पर रिलीज किए गए इस गाने में अक्षय कुमार ने एक ऐसे प्रेमी का रोल प्ले किया है जिसकी प्रेमिका की शादी हो जाती है. अक्षय लड़की को देख रोते और उसकी शादी में भी नाचते-नाचते रोते देखे जा रहे हैं. बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुए गाने ‘फिलहाल’ को यूट्यूब पर एक बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.
http://8 राज्यों के गवर्नर बदले, रमेश बैस बने झारखंड के राज्यपाल










