नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की. हालांकि इस मामले में 35 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस आग में अभी तक करीब 56 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. जानकारी के मुताबिक कई लोग 50 फीसदी से ज्यादा इस आग में जल चुके हैं. साथ ही घायलों को 4 अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सुबह 5 बजे की है. मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी है.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की पदोन्नति, आदेश जारी
बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी. जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को ही अपनी चपेट में ले लिया. इलाके के काफी कन्जेस्टेड होने के चलते भी आग ज्यादा फैली. वहीं कन्जेस्टेड इलाके में दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. इस घटना पर दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया, ‘आग पर काबू कर लिया गया है. वहीं दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर है और राहत-बचाव का काम जारी है.’
http://स्कूटी सहित 20 फीट गहरी खाई में गिरी दंपत्ति की मौत, बच्ची को खरोच तक नहीं









