আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्कार्पियों और ट्रक में भीषण टक्कर, डिप्टी कलेक्टर सहित 3 गंभीर

Published on: June 5, 2021
---Advertisement---

कोंडागांव. नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए हादसे में दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. तीनों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा अपनी दो अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से बिलासपुर जा रहे थे. केशकाल में नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचे ही थे कि बटराली गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग अंदर ही बुरी तरह से फंस गए. हादसे की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया. जहां तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें रायपुर रेफर किया गया है.

http://बिना अनुमति कोटवारी जमीन पर लगाया डामर प्लांट, आक्रोश

राशन दुकान आबंटन के लिए 14 तक आवेदन

बलौदाबाजार. पलारी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तिल्दा एवं ग्राम पंचायत औंसारी के आश्रित ग्राम छिराही में नए शासकीय उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) खोलने के लिए 14 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार दुकानों का आबंटन किसी व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि संस्थाओं को किया जाएगा. संस्थाओं के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, ग्रामीण कृषि साख सहकारी समिति, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति आदि सहकारी समितियां आवेदन कर सकती हैं. निर्धारित प्रारूप में आवेदन अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार में इस माह की 14 तारीख तक किया जा सकता है.

http://नागिन-3 फेम पर्ल वी पुरी नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now