नई दिल्ली. महिला सब इंस्पेक्टर की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रीति अहलावत पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात थीं. रात के वक्त वो अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मेट्रो से पूर्वी रोहिणी मेट्रो स्टेशन पहुंची और फिर पैदल ही अपने घर की तरफ चल दीं. तभी पीछे से एक युवक आया और उसने बेहद करीब से प्रीति पर तीन राउंड गोली चला दी. प्रीति को एक गोली सिर में लगी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इसके तुरंत बाद हमलावर मौके से भाग गया. मौके से ही किसी ने पुलिस को 112 पर कॉल कर वारदात की जानकारी दी. पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की, तो उन्हें पता लगा कि मरने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर हैं.
http://चीन से लौटे दुर्ग के तीन संदिग्धों में कोरोना वायरस नहीं, दो की रिपोर्ट आनी बाकी
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे तमाम CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावर की तलाश की. जांच में खुलासा हुआ कि प्रीति अहलावत को मारने वाला 2018 बैच का सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी है. हत्या के बाद उसने भी खुदकुशी कर ली है. करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की लाश मिली है. आरोपी ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है, जिस पिस्टल से महिला एसआई को गोली मारी थी. पुलिस के मुताबिक, महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत और दीपांशु ने 2018 में दिल्ली पुलिस ज्वॉइन किया था. दोनों बैचमेट थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://लंबित न्यायालयीन प्रकरण प्रस्तुत करने में लापरवाही, एपीओ, बीईओ और सहायक ग्रेड-3 को नोटिस









