नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में दो महिला सुरक्षाकर्मियों का अलग-अलग बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसी ने दोनों महिला कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के एंड्रॉयड मोबाइल रखने पर भी बैन लगा दिया गया है. मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा केएसएस कंपनी का है. दोनों महिला गार्ड उसी कंपनी की हैं. दोनों ने अपने अपने दो वीडियो बनाए. महाकाल मंदिर के विश्रामधाम कैम्पस में सुरक्षाकर्मी वर्षा नवरंग और पूनम सेन फिल्मी सॉन्ग्स पर डांस करती दिखाई दे रही हैं.
https://पूर्व मंत्री ने ड्यूटी पर तैनात कॉन्सटेबल को मारा थप्पड़, मामला दर्ज
सिर्फ इतना ही नहीं दोनों ने अपना वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. यहां पहुंचते ही वीडियो सबके सामने आ गया. मंदिर प्रशासन ने फौरन इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसी केएसएस को दी. इस पर एजेंसी ने दोनों कर्मचारियों को हटा दिया है. श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर और महाकाल लोक में सुरक्षा एजेंसी के 390 कर्मचारी तैनात हैं. मंदिर परिसर में तीन शिफ्ट में करीब 75 महिला और पुरुष कर्मचारी तैनात रहते हैं
https://बुजुर्गों, दिव्यांगों और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाइन सुविधा शुरू









