আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला जज ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Published on: November 15, 2020
---Advertisement---

मुंगेली. जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन ने रविवार को सरकारी आवास में खुदकुशी कर ली. खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस जांच में जुट गई है. मौके पर पहुंचे एसपी अरविंद कुजूर ने बताया कि बताया कि सुबह करीब 9 बजे बंगले का कुक आया. दरवाजा लॉक होने की वजह से वो काफी देर तक बेल बजाता रहा. उसने कांता मार्टिन को फोन कॉल किए, पर कोई जवाब नहीं मिला. बाद उसने पड़ोस में रहने वाले कोर्ट के अन्य अधिकारियों को सूचना दी. फिर मुझे जानकारी मिली.

http://एक्टर सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार



मैं मौके पर पहुंचा. टॉर्च की मदद से खिड़की से देखा तो मैडम का शव लटका दिख रहा था. दरवाजा तोड़कर पुलिस टीम घर में दाखिल हुई. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक कांता मार्टिन जुलाई 2019 से मुंगेली जिले की जिला एवं सत्र न्यायधीश थीं. इससे पहले उन्होंने बिलासपुर, कांकेर, दुर्ग, रायपुर में भी सेवा दी थी. वह मूलत: कटनी मध्यप्रदेश की रहने वाली थीं.

http://गौरी-गौरा धूम-धाम से विसर्जित, हावी रहा कोरोना इफेक्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now