আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्टर सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

Published on: November 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिग्गज बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में रविवार दोपहर 12.15 बजे निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे. छह अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से सौमित्र कोलकाता के Belle Vue अस्पताल में भर्ती थे. इस वायरस से सौमित्र ने जंग जीत ली थी, लेकिन उनकी तबीयत आए दिन बिगड़ती जा रही थी. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम पिछले 40 दिनों में सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य को फिर पटरी पर लाने का प्रयास कर रही थी. लेकिन कोई भी कोशिश सफल नहीं हो पा रही थी.

http://गौरी-गौरा धूम-धाम से विसर्जित, हावी रहा कोरोना इफेक्ट



बता दें सौमित्र चटर्जी बांग्ला सिनेमा की बड़ी शख्सियत थे. सौमित्र चटर्जी बांग्ला सिनेमा के लेजेंड थे. उन्होंने 1959 में फिल्म ‘अपुर संसार’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. सौमित्र ने ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्मों में काम किया था. सौमित्र चटर्जी की दमदार एक्टिंग और उनका स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें फिल्ममेकर्स का फेवरेट बनाता था. सौमित्र पहले भारतीय थे जिन्हें किसी कलाकार को दिए जाने वाला फ्रांस का सबसे बड़ा अवॉर्ड  Ordre des Arts et des Lettres दिया गया था. वे दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित थे. उन्हें 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा वे संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ पद्म भूषण से सम्मनित किए गए थे.

http://सबकी मंगलकामना को लेकर मुख्यमंत्री ने झेला सोंटा का प्रहार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now