আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, पिछले दिनों जान को बताया था खतरा

Published on: May 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. हरियाणा सरकार में आईएएस अधिकारी रानी नागर ने प्रशासिनक पद से इस्तीफा दे दिया है. वे हरियाणा में सोशल जस्टिस ऐंड एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट में अडिशनल डायरेक्टर थीं. उन्होंने पिछले दिनों अपनी जान को खतरा बताते हुए एक वीडियो भी जारी किया था. उन्होंने इस्तीफे के पीछे सरकारी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा न होने का हवाला दिया है. उन्होंने ईमेल से मुख्य सचिव हरियाणा को इस्तीफा भेजा है. रानी नागर ने इस्तीफा देने के बाद इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट की.

http://छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, अब 22 एक्टिव केस

वे कई दिनों से सरकार से सुरक्षा की मांग कर रही थीं लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, जिससे नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है. रानी ने ट्विटर पर लिखा- मैं रानी नागर पुत्री श्री रतन सिंह नागर निवासी गाजियाबाद गांव बादलपुर तहसील दादरी जिला गौतमबुद्धनगर, आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मैंने आज दिनांक 04 मई 2020 को आईएएस के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. मैं और मेरी बहन रीमा नागर माननीय सरकार से अनुमति लेकर चंडीगढ़ से अपने पैतृक शहर गाजियाबाद वापस जा रहे हैं. हम आपके आशीर्वाद व साथ के आभारी रहेंगे.

http://पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का ट्वीट- दारू पीबो अऊ खाबो चखना, जुग-जुग जियो कवासी लखमा

https://twitter.com/ias_raninagar/status/1257196925792608257

https://twitter.com/ias_raninagar/status/1257196740353994753

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now