नई दिल्ली. अपने छह साल के बेटे के सामने राजस्थान पुलिस सेवा के डीएसपी के साथ अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में निलंबित महिला कॉन्स्टेबल को रविवार को पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गिरफ्तार कर लिया. उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इससे पहले मामले में राजस्थान पुलिस सेवा के अफसर को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसे 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था. पुलिस पूछताछ में दोनों ने कई बातों का खुलासा किया है.
https://सनी कौशल-राधिका मदान की फिल्म ‘शिद्दत’ का ट्रेलर रिलीज
उन्होंने एक नहीं बल्कि अश्लीलता की हद पार करने वाले 50 वीडियो बनाए थे. पूछताछ में पता चला है कि निलंबित DSP सैनी और महिला कॉन्स्टेबल के बीच क़रीब 5 साल से संबंध थे. इस संबंध की वजह से महिला कॉन्स्टेबल ने अपने पति को छोड़ दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएसपी हीरा लाल सैनी और महिला कांस्टेबल पुष्कर के इस वेस्टर्न रिसॉर्ट में दो दिन तक रुके थे. इस दौरान दोनों ने अपनी करीब 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाए थे. रिसॉर्ट में सजावट के लिए गुब्बारे मंगवाए गए थे. वीडियो में इन गुब्बारे के साथ बच्चा खेलते हुए भी दिखाई दे रहा है.
https://तीन घंटे के अंदर हाथी ने दो ग्रामीणों को पटक-पटक कर मार डाला
एसओजी अधिकारी ने कहा कि महिला वीडियो क्लिप को एक अलग फोल्डर में सेव कर रही थी, लेकिन अनजाने में इसे अपने वाट्सऐप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया, जिसे उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने देखा. इसी दौरान महिला के कई रिश्तेदारों और जानने वालों ने देख लिया. बाद महिला के भाई ने जब यह देखा तो उन्होंने महिला को कॉल कर पूरा मामला बताया. लेकिन तब तक उसने वीडियो डिलीट किया तो करीब 15 मिनट हो चुके थे. जिसे कई लोगों ने वायरल भी कर दिया था.









