खरसिया. शराब की लत छुड़ाने लोगों द्वारा क्या-क्या उपाय नहीं किए जाते पर महिला सरपंच ने अपने पति की लत छुड़ाने के लिए एक अनूठी ही तरकीब अपनाई है. प्रतिदिन शराब पीकर घर आने को लेकर परेशान महिला सरपंच ने यूं तो पति का भरपूर सम्मान किया पर इतना ज्यादा सम्मान किया कि वह स्वयं लज्जित हो जाएं. खरसिया जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटेदेवगांव की महिला सरपंच वैजयंती कंवर, पति रामभरोष की शराब पीने की लत से काफी परेशान रहती हैं. कई बार उन्होंने समझाया भी, पर स्वामी जी बुरी आदतों से बाज नहीं आए.
http://एसबीआई में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन, ग्राहकों से दुर्व्यवहार
ऐसे में सरपंच वैजयंती कंवर ने कुछ अलग करने की सोच बना ली. मंगलवार को जब स्वामी जी शराब पीकर घर लौटे तो सरपंच पत्नी ने अपनी तैयारियों के मुताबिक पति का आत्मीय स्वागत किया और सम्मानपूर्वक बैठाकर जल से उनके पांव पखारे साथ ही आरती उतारकर उनकी बलाएं उतारीं. इन प्रयत्नों से सरपंच पति की आदतों में कोई बदलाव आए ना आए, पर यह नायाब एवं दिलचस्प तरीका काफी वाहवाही लूट रहा है. मुमकिन है कि तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को देख लज्जित होकर स्वामी जी अपनी आदतों में तब्दीली भी कर लें.
http://जिला प्रेस एसोसिएशन की सुकन्या योजना का लाभ उठा रहे पत्रकार







