नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पूरी दुनिया में फिर से कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर आने का अंदेशा जताया है. डब्ल्यूएचओ की अधिकारी मारिया वान केरखोव ने बताया कि ओमिक्रॉन का नया सबवेरिएंट XBB.1.5 अभी तक का कोरोना का सबसे ज्यादा तेजी से फैलने वाला रूप है. डब्ल्यूएचओ के पास अभी इस सबवेरिएंट की गंभीरता को लेकर कोई डाटा नहीं है. अभी तक इस बात के संकेत नहीं मिले हैं कि यह पहले मिले सबवेरिएंट के मुकाबले संक्रमितों को ज्यादा बीमार करने में सक्षम है. फिलहाल XBB.1.5 का फैलाव अमेरिका में ज्यादा हो रहा है. अमेरिका में तेजी से हो रहे इसके फैलाव ने स्वास्थ्य संगठन को चिंता में डाल दिया है.
https://Samsung Galaxy F04 भारत में लॉन्च, कीमत है बस इतनी
विशेषज्ञों का कहना है कि करीब हर दूसरे सप्ताह XBB.1.5 संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो जा रही है. मारिया ने बताया कि यह वायरस कोशिकाओं में असाधारण रूप से चिपक जाता है, जिससे इसे आसानी से म्यूटेट करने में मदद मिलती है. डब्ल्यूएचओ की मारिया वान ने बताया कि XBB.1.5 सबवेरिएंट जितना फैला रहा है, उतना ही इसमें बदलाव आने की आशंका बढ़ रही है. मारिया ने दुनिया में कोरोना संक्रमण की नई लहर आ सकती है, लेकिन इस बार बड़ी तादाद में लोगों की मौत नहीं होगी. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि इस बार कोरोना से निपटने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिससे लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सकता है.
https://PM Kisan: लाभार्थी लिस्ट में दिख रहा है ये मैसेज तो नहीं मिलेगी 13वीं किस्त









