नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉरेंसिक लैब के सूत्रों के मुताबिक फॉरेंसिक जांच में श्रद्धा की हत्या की पुष्टि हुई है. जंगल से जो हड्डियां पुलिस ने बरामद की थी, उसके ब्लड क्लॉट और श्रद्धा के पिता के DNA सैंपल का मिलान हो गया है. बता दें कि फॉरेंसिक लैब ने ब्लड क्लॉट और हड्डियों का श्रद्धा के पिता के DNA सैंपल मिलान किया था जिसमें डीएनए सैंपल मैच होने की पुष्टि हो गई है. इस बीच खबर ये भी आ रही है कि आज एक बार फिर श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है. फॉरेंसिक टीम ने दिल्ली पुलिस को मौखिक जानकारी दे दी है.
https://भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोविड-19 बूस्टर को DCGI की मंजूरी
हालांकि, पूरी रिपोर्ट देने में कुछ दिन का समय लगेगा. पुलिस के द्वारा जमा किए एग्जाबिट की जांच के बाद शुरुआती जांच में हुई श्रद्धा के मर्डर की पुष्टि हुई है. इस जांच में आरी से बॉडी काटने के निशान मिले हैं और पुलिस को अब रिपोर्ट का इंतजार है. श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस सबूतों की जांच में जुटी हुई और वहीं तीन दिनों से अधिकारी उससे सवाल पूछ रहे हैं. आरोपी आफताब का तीन राउंड में पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है, लेकिन पुलिस उसके जवाब से संतुष्ट नहीं है. बता दें कि 18 मई को पूनावाला ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए. 18 दिनों के समय में आफताब ने उसके शरीर के अंगों को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया.









