नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के सागर जिले के ढाना गांव में पिता के मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर उसके 12 साल के पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि बच्चा फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था और दिनभर मोबाइल पर वही गेम खेलता रहता था. सोमवार को नाबालिग मोबाइल पर गेम खेल रहा था. उसके पिता ने उसे सख्ती से डांटा और मोबाइल छीन लिया. बस यही बात बच्चे को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
http://धान खरीदी में लापरवाही पर समितियों पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर
पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं बच्चे के पिता ने सरकार से इस गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जिससे आगे ऐसी घटना न हो. एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का इस मामले पर कहना है कि 12 साल के बच्चे ने सुसाइड किया. प्राथमिक जांच से यह पता चला है कि बच्चा मोबाइल पर फायर गेम खेलने का शौकीन था. जब उसके पिता ने गेम न खेलने के लिए कहा तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. अब आगे की जांच की जा रही है.
http://अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खुलेगा : भूपेश









