नई दिल्ली. किसान आंदोलन आज अपने 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है, ऐसे में कृषि सुधार वाले तीनों नए कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों ने आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. साथ ही किसान अपनी मांगें पूरी कराने के लिए किसान भूख हड़ताल पर हैं. इसमें उन्हें दिल्ली के सीएम केजरीवाल का साथ भी मिला है, जो आज उपवास पर रहेंगे. इसके साथ ही आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई रास्ते बंद रहेंगे. केजरीवाल ने किसानों के समर्थन में अपना एक दिन का उपवास शुरू कर दिया है.
http://स्ट्रेपलेस ड्रेस में कृति सेनन का नया फोटोशूट, तस्वीरें वायरल
उन्होंने ट्वीट कर लोगों से जहां हैं वहीं उपवास करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट किया- उपवास पवित्र होता है. आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए. प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए. अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि आज भी सिंघु, औचंदी, पियाऊ मनियारी, सभोली और मंगेश बॉर्डर पूरी तरह बंद रहेंगे. लोगों को लामपुर, साफियाबाद और सिंघु टोल टैक्स बॉर्डर से जाने की सलाह दी गई है. मुकरबा और जीटी करनाल रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. रिंग रोड, जीटी करनाल रोड और एनएच-44 की ओर से न जाने की सलाह दी गई है.
http://बलरामपुर में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय, 3 नए तहसील बनाने मुख्यमंत्री ने की घोषणा
उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 14, 2020









