नई दिल्ली. नेशनल अवॉर्ड विनिंग मशहूर सिंगर वाणी जयराम (77) का निधन हो गया. वह चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं. उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सिंगर की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे. वो अपने करियर में 10 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकी थीं. वाणी जयराम आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन समेत कई अन्य प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं.
https://यहां 14 दिन तक बंद रहेगी देशी/विदेशी फुटकर शराब दुकानें
उन्होंने सदाबहार चार्टबस्टर्स गाने दिए हैं. गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को सरकार ने पद्म पुरस्कारों की अनाउंसमेंट की थी. सिंगर वाणी जयराम का नाम भी इस बार पद्म भूषण की लिस्ट में शुमार था. वाणी जयराम को आधुनिक भारत की मीरा भी कहा जाता था. उन्होंने संगीत जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था. वाणी जयराम ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी और उड़िया में कई गाने गाए थे. उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कई खूबसूरत गानों को अपनी आवाज दी है.










