नई दिल्ली. फेमस एक्टा और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का रविवार देर रात निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. शिव सुब्रमण्यम को उनकी फिल्म परिंदा के लिए भी जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला. वहीं ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ भी उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. वहीं, कमीने, द्रोहकाल, 2 स्टेट्स, हिचकी, तू है मेरा संडे और मीनाक्षी सुंदेश्वर जैसी फिल्मों के जरिए भी शिव सुब्रमण्यम चर्चा में रहे थे.
https://हाथियों ने 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर मार डाला
बता दें कि एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम के बेटे जहान ने दो महीने पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. ब्रेन ट्यूमर के चलते जहान का उनके 16वें जन्मदिन के कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया. जिसके चलते शिव सुब्रमण्यम काफी दुखी थे. फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी सोशल मीडिया के जरिए शिव सुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- हमारे प्रिय मित्र, एक महान अभिनेता और एक शानदार इंसान शिव सुब्रमण्यम के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध और दुख हुआ. उनकी पत्नी दिव्या के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. भगवान आपको इस त्रासदी का सामना करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे. ॐ शान्ति !
https://108MP कैमरे वाला Realme 9 4G भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत










