আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

108MP कैमरे वाला Realme 9 4G भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

Published on: April 11, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Realme 9 4G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए है, हालांकि पहली सेल में दोनों मॉडल को क्रमशः 15,999 रुपए और 16,999 रुपए में खरीदने का मौका मिलेगा. फोन को Meteor ब्लैक, Stargaze व्हाइट, Sunburst गोल्ड कलर में 12 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 है. इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले की पैनल सुपर एमोलेड है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है.

https://नागिन का बदला! सुबह पिता ने नाग को मारा, कुछ घंटों बाद ही बेटे को नागिन ने डसा

इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. फोन के साथ 5 जीबी डायनेमिक (वर्चुअल) रैम भी मिलेगा. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL HM6 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.75 है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए Realme 9 4G में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1 और USB टाईप-सी पोर्ट है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की डर्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों पर झूमे श्रोता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now