नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है. 10 ग्राम सोने की कीमत 47,507 रुपए हो गई है, जबकि एक किलो चांदी 60,914 रुपए में बिक रही है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम 5 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट के साथ 47,507 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,512 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी के दाम 27 रुपए की गिरावट के बाद 60,914 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए.
https://चंडी मंदिर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 60,941 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. BIS Care App से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं.
https://फिल्म ‘आशिकी’ का नया गाना रिलीज, सुकून देगी खेसारी-स्निग्धा की आवाज










