नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव सोमवार को 84 रुपए की गिरावट के साथ 47,053 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सेशन में यह कीमती धातु 47,137 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. चांदी भी 369 रुपए की गिरावट के साथ 61,037 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 61,406 रुपए प्रति किलोग्राम थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,823 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.11 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी.
https://7 जिलों के एसपी बदले गए, विवेक शुक्ला महासमुंद के नए एसपी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,823 डॉलर प्रति औंस थी. सोने की कीमतों में कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के साथ सोने की कीमतों में गिरावट आई. बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
https://सीएम भूपेश ने कहा- हम तीसरी लहर की ओर, बड़े आयोजनों और सभाओं पर लगाएं रोक










