আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम भूपेश ने कहा- हम तीसरी लहर की ओर, बड़े आयोजनों और सभाओं पर लगाएं रोक

Published on: January 3, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक लेते हुए कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है. उन्होने अधिकारियों को कोरोना को लेकर रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने तथा सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के भी निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की है कि वे कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन करें. मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें, भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

https://5382 वर्ग फीट तक के आवासीय भू-खण्डों पर निर्माण हेतु तुरंत मिलेगी भवन अनुज्ञा

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं. कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे. इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है. बड़े आयोजनों और सभाओं को हतोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो नियमित रूप से स्वास्थ्य दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, हवाई अड्डों पर आरटीपीसीआर के टेस्ट बढ़ाए जाएं, लोगों की नियमित जांच की जाए और साथ ही जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर सक्रिय रह कर कोरोना पर रोकथाम के प्रयास करे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर सभी तैयारियां पहले से पूरी कर लें, इसके लिए सभी विभागों से चर्चा की जाए. साथ ही विभिन्न संगठनों से चर्चा करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा कि आगे किस तरह का निर्णय लिया जाए.

https://पति का शव देखते ही पत्नी ने छोड़ी दुनिया, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now