नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना घटकर 50763 रुपए तक आ गया है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी का भाव कम होकर 56710 पहुंच गया है. आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 50560 रुपए है, वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना कम होकर 46499 रुपए तक पहुंच गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम घटकर 38072 रुपए पर पहुंच गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 29696 रुपए में आ गया है.
https://अगस्त के मुकाबले सितंबर रहा सस्ता, घटी थोक महंगाई दर
इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 56710 रुपए की हो गई है. सोने-चांदी के दाम में रोजाना बदलाव होता है. वहीं ibjarates.com सुबह और शाम को सोने-चांदी के रेट्स जारी करता है. ibjarates.com ने सुबह के समय जारी रेट्स के मुताबिक, आज सोने-चांदी के दाम कम हो गए हैं.999 प्योरिटी वाला सोना 106 रुपए सस्ता हो गया है, 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम आज 105 रुपए कम हो गए हैं.916 प्योरिटी वाला सोना 97 रुपए, 750 प्योरिटी वाला सोना 80 रुपए और 585 प्योरिटी वाला सोना 62 रुपए सस्ता हुआ है. उधर, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 376 रुपए कम हुई है.
https://हरिद्वार से कलश लेकर पहुंचे संसदीय सचिव के साथ गायत्री परिवार के सदस्य









