नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में गुरूवार को भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 320 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई. इसके उलट चांदी के दाम में 28 रुपए प्रति किग्रा की मामूली तेजी दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 45,867 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 46,187 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज बढ़कर 1,780 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
http://पवन सिंह का होली सॉन्ग मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो
चांदी की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इसके दाम महज 28 रुपए उछलकर 68,283 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज भी चांदी का भाव 27.16 डॉलर प्रति औंस पर जस का तस रहा. विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है. इसका असर भारतीय बाजारों में साफ दिखाई दिया है. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती के कारण भी सोने के दाम स्थानीय बाजारों में घट रहे हैं. मौजूदा स्तर पर सोने में खरीदारी करना लंबी अवधि में फायदे का सौदा साबित हो सकता है. एक अनुमान के मुताबिक, इस साल सोने के दाम 63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच सकते हैं.
http://इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान









