আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूर्य की फेक आवाज, आप यहां सुनिए असली आवाज

Published on: January 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पुड्डूचेरी की गवर्नर और पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी ने एक ट्वीट किया जिसमें दावा किया गया था कि सूर्य से लगातार ओम की आवाज आती है. जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो गईं. किरण बेदी द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद लगातार वह ऑडियो-वीडियो क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही है. लेकिन सच इससे अलग है. ऐसा नहीं है कि सूर्य की आवाज नहीं होती. सूर्य से भी आवाज आती है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के वैज्ञानिकों ने सूर्य की आवाज को रिकॉर्ड किया है. सूर्य से आवाज आती है और यह सच भी है. सूर्य की आवाज सुनने से पहले ये जानना भी जरूरी है कि आखिर उसे रिकॉर्ड कैसे किया गया.

http://मंदिर दर्शन करने जा रहा था परिवार, डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलटी, 2 की मौत

ये काम नासा के सोलर एंड हेलियोस्फेयरिक ऑब्जरवेटरी (SOHO) के वैज्ञानिकों ने किया है. इस मिशन को पूरा करने में वैज्ञानिकों को करीब 20 साल का वक्त लग गया. नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य की चाल में हो रहे बदलावों, इस बदलाव के कारण सूर्य से निकलने वाली सौर लहरों और विस्फोट के कारण ये आवाज निकलती है. खास बात ये है कि सूर्य निकलने वाली आवाज की फ्रीक्वेंसी इस तरह है कि लोग इसे आसानी से सुन सकते हैं. ये आवाज लगातार निकलती रहती है. लेकिन मुश्किल ये है कि सूरज के इतने करीब कोई कैसे जा सकता है. लेकिन नासा वैज्ञानिकों ने अपने उपग्रहों और विज्ञान की ताकत से ये कर दिखाया है. नासा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी. नासा द्वारा ये ट्वीट जुलाई 2018 में किया गया था. साथ ही नासा ने कहा था कि- सूरज शांत नहीं है. यह है सूर्य की असली आवाज-

http://नाक लंबी होने पर लड़की का शादी से इनकार, लड़के ने उठाया ऐसा कदम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now