पिथौरा. नगर के समीप ग्राम किशनपुर में निकले स्वयंभू शिवलिंग की अफवाह पर ग्रामीणों की आस्था भारी पड़ गई है. रविवार सुबह से किशनपुर में करीब 50 हजार श्रद्धालु हजारों मालवाहक और अन्य वाहनों से पहुंच चुके हैं. शिवलिंग दर्शन अब पूरी तरह व्यवसायिक हो गया है. लिहाजा प्रतिदिन चढ़ावा दो लाख पार कर गया है. रविवार सुबह से ही पुलिसिया कार्रवाई से बेखौफ मालवाहक ठसाठस भरकर किशनपुर जाते देखे जा सकते हैं. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब पुरानी खटारा मालवाहक में भी लोग भारी भीड़ में जाते दिख रहे हैं. एक ओर जहां नारियल का ढेर बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कथित शिवलिंग स्थल पर लोगों के मिट्टी ले जाने से वहां एक गड्ढा बन गया है. जिसमें जेसीबी से काली मिट्टी डालकर भरा जाता है. यह गड्ढा लगातार खाली होना जारी है.
https://बॉर्डर पर डंके की चोट पर हो रहा निर्माण : पीएम मोदी
अवैध वसूली, ग्राम दो फाड़
कुछ ग्रामीणों द्वारा किशनपुर पहुंच रहे वाहनों और दुकानदारों से अवैध वसूली पार्किंग के नाम से की जा रही है. जिससे प्रतिदिन विवाद की स्थिति बन रही है. विगत गुरुवार को अवैध वसूली को लेकर पड़ोस ग्राम के ग्रामीणों से विवाद भी हुआ था. जिसे पुलिस ने आपसी समझौता कराकर निपटा दिया था.
प्रतिदिन लाखों का चढ़ावा
ग्रामीणों ने उक्त मामले में बताया कि वर्तमान में शिवलिंग दर्शनार्थियों से मोटी रकम चढ़ोतरी के रूप में मिल रही है. प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक दर्शनार्थी यहां पहुंच रहे हैं. जिनका चढ़ावा ही 1 लाख से अधिक है. जबकि, पार्किंग वसूली और माथे पर चंदन लगाने के काम में भी हजारों रुपए की आवक प्रतिदिन हो रही है.
पुलिस बनी मूकदर्शक
पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका शून्य दिखाई दे रही है. किशनपुर के हालात देखकर कभी भी पुलिस भीड़ को गम्भीरता से लेती नहीं दिखी.
https://भतीजे ने ताई की हत्या कर लाश के किए टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब बिक्री भी
दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले शौकीनों के लिए कथित शिवलिंग मेले में अवैध शराब की जोरदार बिक्री जारी है. अवैध शराब बिक्री के चलते अब व्यवस्था भी गड़बड़ाने लगी है. लिहाजा रविवार सुबह उमड़ी भीड़ ने मंदिर समिति द्वारा लगाए बेरिकेट्स ही तोड़ डाले.
यूट्यूबरों ने बनाया माहौल
ग्रामीण बताते हैं कि उक्त अफवाह को हकीकत का रूप देने में ग्रामीण क्षेत्र के कुछ यूट्यूबर ने आग में घी डालने का काम किया. कथित शिवलिंग को प्रकट बताकर अनेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए जिसका परिणाम यह हुआ कि स्थानीय ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर यह अफवाह इस कदर फैली कि लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. अब इस बात की आवश्यकता है कि अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति को यहां पहुंचकर अपना काम करना चाहिए.
https://Nokia C31 भारत में लॉन्च, ट्रिपल कैमरे के साथ तीन दिन की बैटरी लाइफ







