আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जमीन से निकली ट्रक भर एक्सपायरी बीयर की बोतलें, पीने से एक की मौत

Published on: August 3, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. जमीन के नीचे से ट्रक भर बीयर की बोतलें मिली हैं. इन बोतलों को कचरे के डंप यार्ड में नीचे दबाकर रखा गया था. इसे पीने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई जबकि कई बीमार पड़ गए. बता दें कि जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते भरसेला गांव में बने कचरे के डंपिग यार्ड से मिट्‌टी हटने लगी तो अंदर तीन-चार बीयर की बोतलें दिखाई दीं. इसे स्थानीय ग्रामीणों ने उठाया तो पता चला कि अंदर और भी बोतलें हैं. बाद जमीन से तमाम बोतलें बाहर आने लगी. गांव में बात फैली तो ग्रामीण लूटने के लिए पहुंच गए. बहुत सारे ग्रामीण बोतलें उठाकर वहां से ले गए और पीने के बाद बीमार पड़ने लगे.

http://सोने के दाम फिर गिरे, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए नया भाव

बाद बीमार ग्रामीणों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया. स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा अपने कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. बाद जेसीबी बुलाकर खुदाई कराई गई तो ट्रक भर बीयर की बोतलें निकलीं. जांच में पता चला कि सभी की डेट एक्सपायरी हो चुकी है. विधायक ने आबकारी अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. सहायक आबकारी अधिकारी गोलमोल जवाब देकर बचने की कोशिश करते रहे. अब कहा जा रहा है कि एडिशनल कमिश्नर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है.

http://आईपीएस अफसर बताकर पुलिस से बदसलूकी, दो गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now