আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

EXIT POLL : जानिए AAP, BJP, कांग्रेस को कितनी मिल रही सीट

Published on: February 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक कई चैनलों/एजेंसियों के एक्जिट पोल के अनुमान व्‍यक्‍त किए गए हैं. इनके आंकड़ों को देखकर साफतौर पर लगता है कि लगातार दूसरी बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्‍व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार बनने की उम्‍मीद जताई जा रही है. अभी तक जो भी अनुमान व्‍यक्‍त किए गए हैं, उसमें TIMES NOW ने सर्वाधिक 23 सीटें बीजेपी के जीतने की बात कही है. बाकी ज्‍यादातर पोल अनुमानों में बीजेपी को 10-15 सीटें मिलने की बात कही गई है. आज तक-एक्सिस के मुताबिक आप को 63 सीटें और बीजेपी को 7 सीटें मिलने का अनुमान है. इन अनुमानों के आधार पर Zee News के महा EXIT POLL के मुताबिक आप को 55, बीजेपी को 14 और कांग्रेस को 1 सीटें मिलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है.

http://14 फरवरी को जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन

इन रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्‍ली बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि ये सारे एक्जिट पोल फेल होंगे.11 फरवरी को नतीजे बीजेपी के ही पक्ष में आएंगे और पार्टी कम से कम 48 सीटें जीतेगी. वहीं दूसरी तरफ AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि काम के नाम पर वोट पड़ता है और अंतिम नतीजे 11 फरवरी को आएंगे. उन्‍होंने कहा कि यह हिंदुस्तान का पहला ऐसा चुनाव है जहां पर काम के नाम पर वोट पड़े हैं. एक्जिट पोल के रुझानों को लेकर संजय सिंह ने कहा कि अभी रुझान आ रहे हैं. लेकिन सरकार किसकी बन रही है यह जरूरी होता है और अंतिम परिणाम आने दीजिए हो सकता है कि और बड़ी चीज आपको देखने को मिले.

http://निलंबित प्रधानपाठक की उपचार के दौरान मौत, हफ्तेभर पहले खाया था जहर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now