আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

व्यायाम शिक्षकों ने मांगों को लेकर की संसदीय सचिव से मुलाकात

Published on: January 20, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. व्यायाम शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर अपनी मांगों के निराकरण की मांग की. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया. बुधवार को व्यायाम शिक्षक संघ के अध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष गणेश राम कोसरे, सदस्य हीरेन्द्र साहू वेदराम रात्रे आदि पदाधिकारी संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

https://Tata Safari Dark Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को पदाधिकारियों ने बताया कि छग स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करने एवं विद्यार्थियों को विषय चयन का विकल्प देने तथा व्यायाम शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति, पदोन्नति तथा पुरानी पेंशन प्रणाली पुनर्स्थापित करने की जरूरत है. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने एवं एक नए और स्वस्थ मानव समाज के निर्माण के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय सिद्ध हो सकता है. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित कराने का आश्वासन दिया.

https://किसानों को सता रही चिंता, खरीदी की तिथि नहीं बढ़ी तो मुश्किल में पड़ जाएंगे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now