नई दिल्ली. भारत में इस वक्त कोरोना की कई वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि जब भारत में कोविड वैक्सीन उपलब्ध होगी, तो हर नागरिक को वैक्सीन दी जाएगी, कोई भी छूट नहीं पाएगा. एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर चर्चा की. उन्होने वैक्सीन के सवाल पर कहा कि- मैं देश को आश्वस्त कराना चाहता हूं कि जैसे ही देश में वैक्सीन उपलब्ध होगी, हर किसी को वैक्सीन दी जाएगी. किसी को छोड़ा नहीं जाएगा.
http://Realme C15 का क्वालकॉम एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत में सरकार के वक्त पर लिए गए फैसलों और लोगों की मदद से काफी जान बच पाई हैं, लॉकडाउन लगाने और फिर अनलॉक की प्रक्रिया में जाने की टाइमिंग पूरी तरह से सही थी. उन्होने कहा कि कोरोना वायरस का संकट अभी भी बरकरार है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. त्योहार के दिनों में लोगों को अधिक सतर्क रहना चाहिए, ये मौका किसी भी तरह की ढील देने का नहीं है.
http://टैक्स निर्धारण में ‘मेरी मर्जी’ चला रही नगर पंचायत !









