আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाई की मौत की खबर मिलने के बाद भी प्रियंका गांधी की सुरक्षा में डटी रहीं CO अर्चना सिंह

Published on: December 29, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. शनिवार को रिटायर्ड आईपीएस दारापुरी के परिवार से मिलने जाते वक्त प्रियंका गांधी ने लखनऊ के मार्डन कंट्रोल रूम की आईपीएस अधिकारी और सीओ डॉ अर्चना सिंह पर गला दबाने और धक्का देने का आरोप लगाया था. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस वक्त डॉ अर्चना सिंह प्रियंका गांधी के फ्लीट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, उस वक्त उन्हें अपने भाई की मौत की खबर मिली लेकिन वो अपने कर्तव्य से नहीं डिगीं. प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहीं डॉ अर्चना को अपने भाई के अस्पताल में इलाज के दौरान गुजर जाने की खबर मिली. भाई की मौत की खबर सुनकर वो थोड़ी देर के लिए सहम जरूर गईं लेकिन उन्होंने अपनी ड्यूटी नहीं छोड़ी और जब तक प्रियंका गांधी का कार्यक्रम समाप्त नहीं हो गया उन्होंने यह बात किसी से नहीं बताई.

http://अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, कहा- मुझे योग्य समझने के लिए धन्यवाद

हालांकि प्रियंका गांधी की सुरक्षा के दौरान ही गला दबाने के आरोप को लेकर डॉ. अर्चना उस वक्त सुर्खियों में आ गईं लेकिन उन्होंने तुरंत साफ कर दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था और प्रियंका गांधी की तरफ से यह झूठा आरोप लगाया जा रहा है. प्रियंका गांधी के आरोपों पर डॉ अर्चना काफी आहत हो गईं. प्रियंका गांधी के चले जाने के बाद सीओ डॉ. अर्चना ने एसएसपी को अपने चचेरे भाई के गुजर जाने की सूचना दी. बता दें कि उनके भाई की पीलिया की वजह से दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई. अर्चना ने पहले भी अपने भाई से मिलने के लिए छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई थी.

http://पंचायतों का कारनामा… बिना काम प्रारंभ कराए आचार संहिता के बावजूद निकाली 14वें वित्त की राशि!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now