नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने योग्य कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है और स्थानीय कार्यालयों को इसे लागू करने का निर्देश भी दिया है. इस सर्कुलर में कर्मचारियों को बड़ा फायदा दिया गया है. इसके तहत कर्मचारियों को उच्च पेंशन दिया जाएगा. इसके लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ईपीएफओ ने 29 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट को एक सर्कुलर जारी किया जिसमें कहा गया है, ऐसे कर्मचारी जिन्होंने भविष्य निधि (EPF) योजना के तहत अनिवार्य रूप से उच्च वेतन में योगदान दिया है और रिटायरमेंट से पहले उच्च पेंशन का ऑप्शन चुना था.
https://गृहमंत्री बोले- किसी के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं
लेकिन उनके इस रिक्वेस्ट को ईपीएफओ की ओर से स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया गया था, वे अब उच्च पेंशन पाएंगे. इसके अलावा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का कहना है कि जिन सदस्यों ने 5 हजार रुपए या 6500 रुपए की वेतन सीमा से अधिक वेतन पर पेंशन के लिए योगदान दिया था और उच्च पेंशन का विकल्प चुना था, उन्हें भी यह लाभ मिलेगा. ईपीएफओ के सर्कुलर के अनुसार, इस आदेश के बाद के कर्मचारी उच्च पेंशन योजना के तहत पात्र नहीं होंगे.
https://अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का मिलेगा लाभ, जानिए भूपेश कैबिनेट के अहम फैसले










