আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गृहमंत्री बोले- किसी के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं

Published on: December 30, 2022
---Advertisement---

बालोद. बालोद में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि किसी के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होता. एक व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ता तो 10 खड़े हो जाते हैं. टीएस बाबा ने किस भावना से क्या सोचकर चुनाव लड़ने का मन नहीं हो रहा कहा है, वे ही जाने. इससे कांग्रेस को कोई असर नहीं पड़ेगा. कांग्रेस बड़ी संस्था है. सिंहदेव के बयान के बाद गृहमंत्री की प्रतिक्रिया देख भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल बृजमोहन ने कहा है कि कि टीएस सिंहदेव राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं. अपनी लड़ाई के लिए मैदान में आएं हम उनका साथ देंगे.

https://5 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प, डेढ़ सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो स्थिति टीएस सिंहदेव जी की है, वही स्थिति ताम्रध्वज साहू की भी है. उनकी कुछ मजबूरी रही होगी, जो उन्होंने ऐसा कहा. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं है. उन्होंने कहा कि अब तक जितने चुनाव हुए हैं, चाहे वो 2008 का रहा हो, 2013 या 2018 का, हर बार चुनाव में पूरे मन से खड़ा होता था. हमेशा मन में रहता था कि हां चुनाव लड़ना है, लेकिन इस बार सही में चुनाव लड़ने का उस तरह से मन नहीं है, जैसा कि पहले रहता था.

https://VIDEO : अंकिता-विक्की ने रीक्रिएट किया DDLJ का ट्रेन वाला सीन

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now