इमरान खान
बिलाईगढ़. ग्राम पंचायत जमगहन के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने की शिकायत जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की है. जिसके बाद पूरे मामले में आला अधिकारी जांच की बात कह कर रहे हैं. ग्रामीण इससे पहले भी रोजगार सहायक पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा चुके हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सहायक सुरेश सोनवानी अपने रिश्तेदारों को शासन की योजनाओं के तहत लाभ पहुंचा रहे हैं. मनरेगा कार्य के तहत जिस रिश्तेदार का जॉब कार्ड जमगहन से बनाया गया उस नाम के व्यक्ति का जमगहन से कोई लेना देना ही नहीं है. लेकिन ग्राम पंचायत जमगहन में फर्जी तरीके से नाम जोड़कर आपने रिश्तेदार को मनरेगा कार्य का फायदा पहुंचा रहे हैं.
http://ओड़िशा के ईट भट्ठा में बंधक हैं 55-60 श्रमिक, वापसी के लिए लगाई गुहार
उप सरपंच प्रतिनिधि मनोज प्रेमी ने शिकायत की है कि सुरेश सोनवानी ने अपने रिश्तेदार का फर्जी तरीके से मनरेगा कार्य का जॉब कार्ड बनवाया है. उन्होने जनपद पंचायत बिलाईगढ़ और जिला पंचायत सीइओ पर आरोप लगाया है कि वे इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जबकि इसके लिए 2 बार शिकायत की जा चुकी है. उपसरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि जनपद पंचायत बिलाईगढ़ सीईओ और बलौदाबाजार जिला पंचायत सीईओ को लिखित आवेदन दिए गए थे, साथ में यह भी शिकायत की थी कि जॉब कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों से पैसे भी लिए जाते हैं. उन्होने कहा कि जिला से जांच टीम भी आई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. फिलहाल ग्रामीण मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. इस मामले में जनपद पंचायत बिलाईगढ़ सीईओ ने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है. ग्रामीणों से शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायत के आधार पर एडीओ को जांच करने कहा गया है. दो वर्षो से निवास प्रमाण पत्र लेकर परिवार सहित गांव में निवास कर रहा है और जिला से जांच टीम आई थी. जांच कर पंचनामा तैयार किया गया है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 6654 नए केस, 137 की मौत







